लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमताके कारण उन्हें दीवार के रूप में जाना जाता है, द्रविड़ ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत से रिकॉर्ड बनाये हैं। द्रविड़ को 2004 के उद्घाटन पुरस्कार समारोह में इस वर्ष के आईसीसी प्लेयर और वर्ष के टेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया वो तीसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाये हैं। राहुल द्रविड भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। अक्टूबर 2005 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किये गए और सितम्बर 2007 में उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। वे दुनिया के अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं। विश्व टेस्ट क्रिकेट में “दीवार” की उपाधि से मशहूर राहुल द्रविड़ को 2000 में पांच विसडेन क्रिकेटरों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया था
राहुल द्रविड जिनका पूरा नाम राहुल शरद द्रविड़ है इनका जन्म इंदौर, मध्य प्रदेश के मराठा परिवार में 11 जनवरी 1973 को हुआ। इनका एक छोटा भाई है जिसका नाम विजय है दोनों भाई एक साधारण मध्यम वर्ग के माहौल में बड़े हुए। उनकी माँ पुष्पा, बंगलौर विश्वविद्यालय में वास्तुकला की प्रोफेसर थीं। राहुल द्रविड ने कर्नाटक के सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ़ कोमर्स बेंगलोर से डिग्री प्राप्त की। राहुल ने नागपुर की एक सर्जन डॉक्टर विजेता से शादी की और इनके दो पुत्र हैं।